पुराने क्रिकेटरो के बीच हुई हाई स्कूल मैदान में क्रिकेट मैच
पुराने क्रिकेटरो के बीच हुई हाई स्कूल मैदान में क्रिकेट मैच
टिंकू शर्मा 11 टीम ने राजेश सिन्हा 11 को चार विकेट से हराया
रविवार को जिले भर के पुराने क्रिकेटरों का एक साथ मिलन हुआ और मैच खेला गया मैच के मुख्य अतिथि और मुख्य आकर्षक रहे,पूर्व रणजी प्लेयर टिंकू शर्मा उन्होंने ही इस मैच की पहल की थी,दूसरी टीम थी पूर्व क्रिकेटर राजेश सिन्हा इलेवन उनकी टीम की हार हुई।
राजेश सिन्हा एलेभन की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया ओपनिंग में श्री सिन्हा और त्रिपुराई सिंह उतरे सिन्हा ने छक्का लगाने के चक्कर में बाउंड्री पर कैच कर लिए गए केवल चार रन पर आउट हुए जबकि त्रिपुरारी सिंह से चालीस रनो की पारी खेली,वही मंतोष और रंजित यादव ने 15-15 रन बनाए टोटल टीम 109 बना पाई उधर जबाबी पारी में दो एक ओवर पहले मैच जीत लिया टिंकू शर्मा एलेभन में ओपनिंग करने आए टिंकू शर्मा ने 18 रन बनाए साथ मे राजेश सिंह ने भी 14 रन बनाए, विकास सिन्हा ने अच्छा खेलते हुए बीस रन बनाया,टिंकू मजूमदार और पटेल कांडुलना ने क्रमश 12 -14 रन बनाए।
रतीश,बबलू शर्मा,रोहित सिन्हा,संतोष तिवारी,संतोष शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की वही रमेश यादव ने अच्छी कीपिंग की है।
टिंकू शर्मा ने कहा की खेल तो हमने बड़े बड़े मैच खेले है लेकिन गिरिडीह से जो प्यार है वह प्यार कभी नहीं भुला जा सकता है,हमेशा यहां ऐसा होगा यदि सब पुराने वाले एक जुट हो जाय।
सिन्हा ने कहा कि हरेक खेल के पुराने प्लेयर को खोज कर ऐसा टीम बनाना है।
गिरिडीह के पुराने क्रिकेटरो ने खेला मैच,रणजी प्लेयर टिंकू शर्मा के सौजन्य से हुआ मैच,ज्ञात हो कि गिरिडीह में कई ऐसे क्रिकेटर रहे है,जिन्होंने बड़ा बड़ा मैच खेला है उसमे से एक टिंकू शर्मा का भी नाम है जिन्होंने 1985 के आस पास जब बिहार झारखंड एक था तो रणजी खेला है,हालाकि जब यह खेलते थे तो गिरिडीह में कई बड़े बड़े प्लेयर हुए जिनका नाम बाला जी, तस्लीम ख़ान,सतीश सहाय,आभास सिन्हा,कुंदन सिन्हा,मनोज कुमार,महेंद्र कुमार,सोजू दा,दुलाल दा आदि थे। आज के मैच का अंपायर अभिनाश और मीनू थे जबकि सभी पुराने प्लेयर ने जमकर मजा लिया।
