पुर्णाहुति के साथ राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न||

0
eb8caf5e-ed40-4ef9-a139-6283f3ef5a7e

पुर्णाहुति के साथ राम मंदिर में राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा हुवा सम्पन्न

पलामू ज़िले के नीलाम्बर पीताम्बरपुर(लेस्लीगंज)प्रखंड के ग्राम-कोट खास स्थित ठाकुर बाड़ी में श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के साथ समापन।
राममंदिर में भगवान राम व माता सीता सहित लक्ष्मण,हनुमान, शिव नन्दी लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित की गई।प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दौरान 3 दिवसीय भगवत कथा आयोजित की गई।
सोमवार को महायज्ञ का समापन होने पर यज्ञ स्थल के पास भंडारा का आयोजन किया गया।भंड़ारे में बड़ी संख्या में लोगो ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कियेl

उल्लेखनीय है कि राममंदिर में राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ 19 जनवरी को कलश-यात्रा से प्रारंभ हुआ था,इसका समापन सोमवार को पूर्णाहुति के साथ हुआ। 5 दिन चले महोत्सव के दौरान रामदरबार प्राण प्रतिष्ठा में प्रतिदिन पंड़ित द्वारा मंत्रोचार के साथ अलग-अलग विधि विधान से भगवान को स्नान कराया वही हवन में आहुति छुड़वाई।
इस दौरान प्रतिदिन रात्रि में राम कथा का भी अयोजन किया गया था।
समापन उपरांत राममंदिर में विधि विधान से भगवान श्रीराम लक्षमण व माता सीता की प्रतिमा विराजित की तथा मंदिर शिखर पर कलश स्थापना की गई।राम दरबार की स्थापना के साथ ग्राम राममय हो गया और गांव की गलियां जयश्रीराम के जयघोष से गूंजायमान हुई।
इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक सह पांकी पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह जी ने यज्ञ मण्डप मे पूजा अर्चना,रुद्राभिषेक,और सांध्य आरती मे शामिल होकर अपने विधानसभा वाशियो के लिए अमन चैन शांति एवम खुशहाली की प्राथना कर अपने विधनासभा के पंडित जी (ब्राह्मण समाज) ,बेगा जी,पाहन जी,संत जी ,पुरोहित जी को सम्मानित किया गया इस मोके पर यज्ञ पूजा समिति अध्यक्ष सह सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजित तिवारी जी,महासचिव रामप्रकाश तिवारी जी,सचिव अवध किशोर राय जी,संयोजक कोटखास मुखिया पति राजन सिंह जी,संरक्षक चंद्रशेखर शुक्ला जी,गौतम सिंह जी,सुरेंद्र शुक्ला जी,बलकेश पासवान जी,बबलू सिंह जी,राजीव सिंह जी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु राम भक्त मौजुद थे*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *