पुलिस मुठभेड़ में दो पिकअप लुटेरे घायल;

0
download (13)

पुलिस मुठभेड़ में दो पिकअप लुटेरे घायल

 

बरुआसागर थाना क्षेत्र में चौबीस घंटे पूर्व हाईवे से पिकअप लूटने वाले लुटेरे देर रात पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल हो गए। फायरिंग में गोली लगने से जहां दो लुटेरे घायल हुए तो वहीं पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये। एक अन्य बदमाश मौके का लाभ उठा कर भाग निकला। पुलिस ने लुटेरों के पास से तमंचा, कारतूस और लूटी हुई पिकअप बरामद की है।जनपद झांसी जिले के बरुआसागर थानान्तर्गत बेतवा पुल के पास से शनिवार को तीन लुटेरों ने एक पिकअप गाड़ी लूट ली थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरु कर दी। इसी दौरान पुलिस को रविवार की देर रात पता चला कि लुटेरे लूटी हुई पिकअप गाड़ी लेकर मध्य प्रदेश के क्षेत्र में जा रहे हैं। सूचना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस फोर्स अंजनी माता मंदिर मार्ग पर पहुंच गयी। पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी को आते हुए देखा तो उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास शुरु कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए लुटेरों का पीछा किया। पुलिस और लुटेरों के बीच हुई फायरिंग से आस-पास का क्षेत्र गूंज उठा। गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए जबकि तीसरा भागने में सफल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *