पुलिस कस्टडी में छेड़छाड़ के आरोपी की मौत, एसओ-चौकी इंचार्ज समेत 15 पर एफआईआर

0
Untitled

पुलिस कस्टडी में छेड़छाड़ के आरोपी की मौत, एसओ-चौकी इंचार्ज समेत 15 पर एफआईआर

 

गोरखपुर: पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में आरोपी बनाए गए थानेदार और चौकी इंचार्ज के अलावा ड्यूटी पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को गुरुवार देर रात एसएसपी डॉ. ग्रोवर ने लाइन हाजिर कर दिया है। चूंकि इसी थाने में पुलिस वालों पर हत्या का केस दर्ज है, ऐसे में यह कार्रवाई तय मानी जा रही थी। थाने में हालत बिगड़ने पर विनय की मौत हो गई थी। विनय के भाई चंद्रप्रकाश पाण्डेय की तहरीर पर एसएचओ गोला, चौकी प्रभारी चीनी मिल, ड्यूटी पर तैनात समस्त स्टाफ सहित अन्य करीब 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के मुताबिक चोट के कोई निशान नहीं मिले। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। एसएसपी ने बताया कि थानेदार अवधेश मिश्र, चीनी मिल चौकी प्रभारी और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। गोला थाना क्षेत्र के बाढ़ा बुजुर्ग निवासी विनय कुमार पांडेय उर्फ दीपक के शव का पोस्टमार्टम रात में ही करा दिया गया। डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी कराते हुए पोस्टमार्टम किया। उधर, केस दर्ज होने के बाद गोला थाने पर सन्नाटा पसर गया। गुरुवार को गोला स्थित मुक्तिधाम पर पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में दीपक का अंतिम संस्कार कराया गया। घटना की जांच कर रहे सीओ ने कहा कि जांच के बाद आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *