पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद
चतराः नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ बुधवार की शाम जिले के सदर थाना क्षेत्र के जोरी बॉर्डर पर स्थित बैरियो जंगल में हुई है, जहां नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर पुलिस निकली थी. इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं. एक जवान मौके पर ही शहीद हो गया था. जबकि मुठभेड़ में एक जवान घायल था, आनन-फानन में घायल जवान को सदर अस्पताल लाया गया. गंभीर अवस्था को देखते हुए जवान को रांची रेफर किया गया. जिसे रांची स्थित मेडिका अस्पताल लाया गया था. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.वहीं मुठभेड़ में कई नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों के शव को उसके साथी लेकर भागने में सफल रहे.बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे नक्सली
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी संगठन के नक्सली बैरियो जंगल में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. जिसके बाद सुरक्षा बलों के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया. इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बल को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी. जिसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि दूसरे जवान को गोली लगी है. वहीं दूसरी ओर सुरक्षा बलों के द्वारा पूरे जंगल को घेर कर अभियान तेज कर दिया गया है.
