पुलिस और जेजेएमपी नक्सलियों के मुठभेड़, लगातार सर्च अभियान जारी
पुलिस और जेजेएमपी नक्सलियों के मुठभेड़,
लगातार सर्च अभियान जारी
गढ़वा:-पिछले 17 दिसंबर को रंका थाना क्षेत्र में हुए पुलिस और जेजेएमपी नक्सलियों के मुठभेड़ के बाद गढ़वा पुलिस ने लगातार सर्च अभियान जारी रखा है सर्च अभियान के दौरान जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य और मुठभेड़ की घटना में शामिल रमकंडा के दुर्जन गांव निवासी मनोज राम उर्फ मनोज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम ढेंगुरा एवं बैदेसी डुमरियानाला के बीच जंगल में अवस्थित पत्थर के खोह से उक्त दस्त के हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है उक्त जानकारी आज गढ़वा एसपी दीपक पांडे ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान कही है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के बाद दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था और जबकि एक-47 भी बरामद किया गया था इसके बाद भी गढ़वा पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है इसी दौरान इस नक्सली को गिरफ्तार किया गया है इसके निशानदेही पर एक इंसास राइफल, एक इंसान राइफल का मैगज़ीन, 5.56 एमएम कैलिबर का 6 गोली,315 बोर का पांच राइफल, 315 बोर में लगने वाले चार मैगजीन, 315 बोर का चार गोली, और गोली रखना वाला दो पाउच बरामद किया गया है।
एसपी ने बताया कि अब तक जेजेएमपी के दिन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो से तीन नक्सली अभी भी बाकी हैं जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा उन्होंने बताया की जेजेएमपी नक्सली संगठन के एरिया कमांडर टूनेस उरांव एवं उसके दस्ते में शामिल नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है उन्होंने कहा की मुठभेड़ में और छापेमारी अभियान में जितने पुलिस पदाधिकारी और जवान लगे हुए हैं विभाग को लिखा गया है उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में मुख्यालय डीएसपी संतोष कुमार, पुलिस निरीक्षक रामजी महतो, रमकंडा थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता,चिनिया थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पिंकू कुमार राणा सहित अन्य शामिल थे।
