“पुल टूटने से टूटी राहें, ग्रामीणों ने बोरी मार्ग बनाकर दिखाई राह!”

खूॅंटी में राष्ट्रीय सड़क मार्ग पर पेलोल स्थित बनई नदी पर बना पुल 19 जून को टूट गया था। इससे आने जाने वाले बड़े वाहनों के साथ आम लोगों को भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इस कठिनाई को दूर करने के लिए यहां बोरी मार्ग का निर्माण किया।