पुण्यतिथि पर लोगों ने धरती के आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया याद

0
f49c3b55-e851-4ea8-af7c-2a1e8c76ac28

पुण्यतिथि पर लोगों ने धरती के आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया याद

चंदन पांडे, गिरिडीह

पूर्व विधायक सहित स्थानीय लोगों ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजली

गिरिडीह। शहर के सिरसिया स्थित बिरसा चौक में रविवार को बिरसा जयंती समारोह समिति द्वारा धरती के आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, समिति के अध्यक्ष रविकांत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सोमनाथ केसरी, आदिवासी छात्र संघ के सचिव मदन हेंब्रम, मुंजीलाल टुडू, सोना लाल मुर्मू, श्याम सुंदर हंसदा, अनिल मरांडी, पिंटू मरांडी, विमल किस्कू, भोलाराम टुडू, प्रोफेसर दिनेश मुर्मू, अनूप मुर्मू, धीरज राणा सहित अन्य लोगों ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पीत किया।

मौके पर पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि भगवान बिरसा की शहादत दिवस आज पूरा देश मना रहा है। आज प्रधानमंत्री भी उनके चरणों को नमन कर शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। अध्यक्ष रविकांत सिंह ने कहा कि आने वाले 15 नवंबर को भगवान बिरसा की भव्य प्रतिमा बिरसा चौक स्थित गोलंबर में स्थापित की जाएगी। वहीं सोमनाथ केसरी ने कहा कि मात्र 25 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते-लड़ते देश के लिए शहीद हो जाने वाले प्रणेता को कोटि-कोटि नमन है। वह सिर्फ एक समुदाय विशेष के नहीं देश के नेता है। कहा कि युवाओं को उनसे सीख लेने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *