पत्थलगड़ा प्रखंड सहित पूरे जिले में मां सरस्वती पूजा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ हुई संपन्न

0
ef8752cd-d3d3-463a-9ca2-57e02f433b0f

नम आंखों से दी गई सरस्वती मां की विदाई

पत्थलगड़ा प्रखंड सहित पूरे जिले में मां सरस्वती पूजा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ हुई संपन्न

शुक्रवार को भक्तों ने मां सरस्वती की प्रतिमा को नम आंखों से दी विदाई

 

चतरा / पत्थलगड़ा प्रखंड सहित पूरे जिले में मां सरस्वती के पूजा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। प्रखंड क्षेत्र के सिंघानी, तेतरिया, लेंबोईया, बंदरचूंआ नोनगांव, बरवाडीह, ललकी माटी व नावाडीह के कई स्थानों में रखे गए पंडालों में मां की प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुक्रवार को हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में हो रहे मां सरस्वती पूजा के दौरान मां शारदे की जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। विसर्जन को लेकर विभिन्न पूजा समितियों के लोगों ने मां सरस्वती को नम आंखों से विदाई दी। जुलूस के दौरान मां सरस्वती के जयकारे लगाए गए और साथ ही आरती किया गया। तथा प्रखंड क्षेत्र में जुलूस को लेकर पुलिस बल पूरी तरह से सक्रिय दिखी। देर शाम तक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न नदी व तालाबों में प्रतिमा की विसर्जन की गई। वहीं क्षेत्रों में विसर्जन जुलूस निकाल कर विभिन्न भक्ति गीतों पर सभी श्रद्धालु खूब थिरकते नजर आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *