पत्थलगड़ा के बाजोबार स्कूल में सेवानिवृत शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई |

0
c51c7cd6-bb70-4873-812b-238cbb18c7ac

पत्थलगड़ा के बाजोबार स्कूल में सेवानिवृत शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई

 

पत्थलगड़ा प्रखंड के नावाडीह पंचायत मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय बजोबार में मंगलवार को एक विशेष समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत शिक्षक केदारनाथ दांगी को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं शिक्षक शंकर कुमार महतो ने मंचासीन सभी अतिथियों को परिचय कर कराया। उसके बाद वातावरण करुण भाव से भर गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी उर्फ भगत, नावाडीह पंचायत के पूर्व मुखिया मेघन दांगी, समाजसेवी रामचंद्र दांगी, राजेश दांगी, नावाडीह पंसस भाग-वन के बसंती देवी, धुपाल प्रसाद सहित अन्य ने फूल माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर प्राथमिक विद्यालय बाजोबार के सहायक शिक्षक जितेंद्र प्रसाद समेत सभी मौजूद शिक्षकों ने भी बारी-बारी से सेवानिवृत्त शिक्षिक केदारनाथ दांगी के व्यवहार कुशलता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना किया। आगे सभी ने कहा कि समाज में उनकी विशिष्ट पहचान है और रहेगी। विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक शिक्षिकाओं, बच्चे, पालक व ग्रामीणों एवं अतिथियों ने सेवानिवृत्त केदारनाथ दांगी को गुलाल एवं पुष्प माला से आत्मीय अभिनंदन और स्वागत किया। कार्यक्रम में शंकर कुमार महतो ने सेवानिवृत्त शिक्षक के जीवन पर प्रकाश डाला। और बताया कि 2003 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंझगांवा, प्रतापपुर से शिक्षकीय जीवन की शुरुआत की। अपने निरंतर शैक्षणिक दायित्व का निर्वहन करते हुए बीस वर्ष पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हुए। केदारनाथ दांगी ने अपने शैक्षिक जीवन के बिताए पलों को स्मरण करते हुए कहा कि यह पल मेरे लिए अमूल्य है। बच्चों, पालकों और आप सभी शिक्षकों के बीच बिताएं पल मुझे जीवन पर्यंत याद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *