“पत्रकार व समाजसेवी मोहम्मद चांद ने वार्ड-7 से पार्षद पद के लिए किया नामांकन, विकास न होने पर जताई नाराजगी”
पत्रकार व समाजसेवी मोहम्मद चांद ने मंगलवार को 2 बजे बेहद सादगी के साथ अपने समर्थकों के संग सिरसिया ब्लॉक पहुंचे और वार्ड नंबर 7 से वार्ड पार्षद पद पर अपना नामांकन करवाया। इससे पहले मोहम्मद चांद वार्ड नंबर 7 के इलाकों में घूम-घूम कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया बाद में वह ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर बीडीओ गणेश रजक के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। मौके पर उनके साथ अधिवक्ता मिर्जा मुमताज अली, प्रस्तावक रिजवान आलम, समर्थक बिलाल अहमद खान, शाहरुख खान,गोल्डन अंसारी, आर्यन अंसारी ,अबरार अंसारी, संजू खान, शारिक अहमद खान, शहजाद हुसैन, पवन शर्मा, ज्योतिष शर्मा, संजय शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। नामांकन के बाद मोहम्मद चांद ने कहा कि वार्ड नंबर 7 गिरिडीह नगर निगम का सबसे छोटा वार्ड है और सबसे कम आबादी है इसके बावजूद भी वहां विकास का कोई काम नहीं हुआ है। जिससे लोगों में नाराजगी थी।इन्होंने कहा कि इतने छोटे वार्ड में भी अगर विकास नहीं हो पा रहा है ,तो यह निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है और इसी स्थिति को सुधारने के लिए यह चुनाव मैदान में आए हैं।

