पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, हंसिया से गर्दन काटा, गटर में छिपा दी लाश |

0
download (13)

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, हंसिया से गर्दन काटा, गटर में छिपा दी लाश

 

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र के हकीमपुर मेघा गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर 45 वर्षीय पति की हत्या कर शव को गटर में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर की जांच की। इसके बाद पुलिस की जांच में मृतक की पत्नी कमलेश व उसके प्रेमी मनोज समेत हत्या में शामिल तीन लोगों के नाम प्रकाश में आए। बिजनौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बुधवार को बताया कि हत्या में शामिल एक आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी और मृतक की पत्नी के कमलेश से संबंध विकसित हुए और उसके पति ने इसका कड़ा विरोध किया था। महेंद्र की हसिया से गर्दन काटकर हत्या कर दी और शव बगदाद अंसार रोड पर स्थित महाराणा प्रताप स्कूल के गटर में छिपा दिया और मौके से फरार हो गए। एसएसपी ने कहा कि आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *