पत्नी को केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाया

0
Untitled

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बेगमपुर में सोमवार को डीटीसी एक कंडक्टर ने संपत्ति नाम नहीं करने पर अपनी पत्नी को केरोसिन छिड़ककर जिंदा जला दिया। दंपती को 12 साल और डेढ़ साल की दो बेटियां हैं। आशीष के अनुसार, राजवीर शादी के समय डीटीसी में कंडक्टर था, लेकिन वह शायद ही कभी काम पर जाता था। उसने ज्योति का एटीएम कार्ड आदि भी अपने पास रख लिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजवीर अक्सर पत्नी और बच्चों की पिटाई करता था। वह चाहता था कि ज्योति ने जो संपत्ति अपने नाम पर खरीदी है, वह उसके नाम पर कर दे। उसने गुरुवार को ज्योति को उसके मायके वालों के सामने ही जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7 बजे राजवीर ने ज्योति पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। पोलियोग्रस्त होने की वजह से वह भाग भी नहीं पाई। आग की लपटों में घिरने के बाद वह शोर मचाने लगी तो दोनों बच्चे भी उठ गए। मां को बचाने के दौरान 12 वर्षीय बेटी अविका और डेढ़ साल की अंशु भी झुलस गई। आग की लपटों में घिरा राजवीर बाहर दौड़ता हुआ आया और लोगों से कहा कि आईजीएल पाइपलाइन में रिसाव से आग लग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *