पत्नी की हत्या कर फांसी के फंदे पर झूला पति

0
Untitled

पत्नी की हत्या कर फांसी के फंदे पर झूला पति

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लाखेनगर इलाके में पति द्वारा पत्नी की हत्या कर फांसी लगाकर खुदकुशी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, कि मृतक पति नरेश साहू ने अपनी पत्नी का पहले गला दबाया और कंबल डालकर घर में पडे एक लोहे के रॉड से उसके सर पर मारकर हत्या कर दी। आरोपी मृतक पति ने हत्या के बाद घर के पंखे से लटककर खुदकुशी भी कर ली।

प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक, इस बात का खुलासा तब हुआ जब मृतक दंपति का 15 साल का बेटा स्कूल से वापस आकर ऊपरी मंजिल पर स्थित घर में पहुंचा और चिल्लाता हुआ नीचे आया। घर के बाहर चाट ठेला लगाने की तैयारी कर रहे मृतक के रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने पूछा तो बताया, कि ऊपर घर में मां-बाप दोनों खत्म हो गये है, जिसके बाद रिश्तेदारों और पडोसियो ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मृग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *