पत्नी की चाकू मारकर हत्या, दोस्त को पैसे दिए, शरीर को टुकड़ों में काट डालने के लिए

0
Untitled

लंदन: एक 28 साल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शरीर को 200 से अधिक टुकड़ों में काट दिया। उसकी हैवानियत का अंदाजा तो आप इस बात से लगा सकते हैं कि वह शरीर के टुकड़ों को करीब एक सप्ताह तक अपनी रसोई में रखा। इसके बाद एक दोस्त की मदद से नदी में फेंक दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने दोस्त को 5000 रुपये भी दिए। आपको बता दें कि यह घटने इंग्लैंड की है। 28 वर्षीय निकोलस मेटसन ने अपनी 26 साल की पत्नी होली ब्रैमली की हत्या की बात शुक्रवार को स्वीकार कर ली। आ इस बात की संभावना है कि मेटसन ने अपनी पत्नी को बेडरुम में काई बार चाकू मारा। इसके बाद शव को बाथरूम में ले गया, जहां इसके करीब 200 से अधिक टुकड़े किए। इसके बाद उसने टुकड़ों को प्लास्टिक की थैलियों में डाल दिया और उन्हें रसोई के भंडार में रख दिया। इस घटना के करीब एक सप्ताह बाद पुलिस उसके दरवाजे पर पहुंची। एक बैग में इंसान का हाथ था और दूसरे में ब्रैमली का सिर मुंडा हुआ था। गोताखोरों को महिला के शरीर के 224 टुकड़े मिले। कुछ अभी भी गायब हैं। अदालत को बताया गया कि शरीर को इस तरह से काटा गया था कि मौत का कारण पता करना असंभव था। ब्रैमली की मां ने अदालत को बताया कि उनकी बेटी की शादी को सिर्फ 16 महीने हुए थे। दुष्ट राक्षस ने उसे वर्षों तक अपने परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी थी। दोनों अलग-अलग होने के कगार पर थे, लेकिन मेरी बेटी को मार डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *