पत्नी के अफेयर के शक में पति ने कर डाला खौफनाक काम, तो 3 मासूम बच्चों ने चुकाई इसकी भारी कीमत…

0
7b403b293170127e30b809512074c625a2ff095479d1d3f8bbae538a519766ed

पत्नी के अफेयर के शक में पति ने कर डाला खौफनाक काम, तो 3 मासूम बच्चों ने चुकाई इसकी भारी कीमत

 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक पति द्वारा अवैध रिश्ते के शक में अपनी पत्नी और तीन बच्चों की गला दबाकर हत्या करने की घटना घटी है। आज सामने आई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी का नाम उमेंद्र केवट है और पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है।

इस मामले में मिली अधिक जानकारी के मुताबिक उमेंद्र केवट अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ बिलासपुर जिले के हिर्री गांव में रहता था। उमेंद्र पिछले कुछ महीनों से निरंतर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक कर रहा था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

बीती रात्रि उमेंद्र केवट और उसके पति के बीच फिर बहस हुई और उमेंद्र ने क्रूरता की पराकाष्ठा पर पहुंच कर पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर तीनों बच्चों की भी हत्या कर दी। पिता द्वारा मारी गई दोनों बेटियों की उम्र पांच साल और चार साल थी, जबकि बेटा दो साल का था।

इस बीच, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि चार लोगों की हत्या के मामले में आरोपी उमेंद्र केवट को अरेस्ट कर लिया गया है। साथ ही पुलिस द्वारा उमेंद्र केवट से पूछताछ की जा रही है और इस मामले में और भी विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *