पटना के बड़े प्राइवेट अस्पताल में हथियार लेकर घुसे अपराधी, कैदी चंदन मिश्रा को गोलियों से भूना
पटना के बड़े प्राइवेट अस्पताल में हथियार लेकर घुसे अपराधी, कैदी चंदन मिश्रा को गोलियों से भूना
पटना के एक बड़े निजी अस्पताल में घुसकर अपराधियों ने मरीज को गोली मार दी. जिसपर हमला किया गया,जेल से पैरोल पर निकला था.पटना के राजा बाजार अवस्थित बिहार के निजी क्षेत्र के बड़े हॉस्पिटल पारस में हथियारबंद अपराधियों ने अस्पताल में घुसकर मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और हत्या के एक मामले में बेऊर जेल में बंद था। गंभीर रूप से बीमार होने के बाद उसे पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। अपराधी हथियारों से लैस होकर अस्पताल के सेकंड फ्लोर पर पहुंचे और तमाम सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखते हुए चंदन मिश्रा को चार गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

