पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी की ये बात नहीं आई पसंद

0
download

पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी की ये बात नहीं आई पसंद

 

 

 

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बैराड़ कस्बे में एक युवक ने गृह कलेश के चलते आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके जाने से आहत होकर इस शख्स ने फांसी लगाकर अपने घर में आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों ने मृतक का नाम विनोद कुशवाहा (30) बताया है। सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि गृह कलेश के कारण विनोद की पत्नी मायके चली गई थी, जिसके कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के बैराड़ कस्बे के कालमढ़ वार्ड संख्या-10 के रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक विनोद कुशवाहा की मां शांति बाई कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके बेटे की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। मौत से पहले विनोद घर के बाहर काफी रात तक अलाव के आगे बैठा रहा।

शांति बाई कुशवाहा जब वो अपने बेटे को जगाने के लिए उसके कमरे में गई थीं तब कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने के बावजूद भी जब विनोद ने दरवाजा नहीं खोला तब दरवाजे को तोड़ कर देखा गया। कमरे के अंदर विनोद का शव पंखे से लटक रहा था। बताया जा रहा है कि विनोद और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद की वजह से ही उसकी पत्नी मायके चली गई थी और अब फिर परेशान होकर विनोद ने आत्मघाती कदम उठा लिया। बहरहाल अब पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *