पति के साथ हनीमून पर निकली नई नवेली दुल्हन, पति की हरकत से सदमे में आई

0

पति के साथ हनीमून पर निकली नई नवेली दुल्हन, पति की हरकत से सदमे में आई

 

यूपी के अमरोहा जिले में एक दंपति शादी के घूमने के लिए बाहर गया। नई-नवेली दुल्हन भी अपने दूल्हे के साथ घूमने को लेकर उत्साहित थी। हनीमून के लिए दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन के लिए एक होटल बुक कराया, लेकिन पति के इरादे कुछ और थे। नई-नवेली दुल्हन अपने दूल्हे के इरादों से बिल्कुल अंजान थी। दूल्हे ने दुल्हन के साथ होटल के अंदर वो कर डाला, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। दूल्हे की ऐसी हरकत जिसे सुनकर महिला की रूह कांप जाएगी। दुल्हन किसी तरह यहां से छूटकर अपने घर वापस लौटी। पीड़िता ने मायके पक्ष को पूरी जानकारी दी। मामले में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।

शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी बीते महीने शहर के ही दूसरे मोहल्ले के निवासी युवक के साथ हुई थी। युवती पक्ष के मुताबिक उन्होंने शादी में करीब 40 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद दंपति घूमने के लिए बाहर गया था। आरोप है कि वहां होटल में पति ने पत्नी को बंधक बना लिया और मारपीट की। अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते हुए उत्पीड़न किया। पीड़िता इसके बाद किसी तरह घर वापस पहुंची। आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष ने उससे दहेज की मांग शुरू कर दी और प्रताड़ित किया। परेशान विवाहिता मायके पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के मायके पक्ष ने घटना की तहरीर पुलिस को देते हुए आरोपी पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन ने मामले में तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से उसको दहेज न लाने को लेकर परेशान किया जाने लगा था। कुछ बीतने के बाद पति ने बाहर घुमाने की बात कही तो वह पुरानी बातों को भूल गई। हालांकि इसमें पति की एक चाल छिपी थी, जिसे वह समझ नहीं पाई। खुशी-खुशी वह अपने पति के साथ घूमने चली गई। पति एक होटल में ले गया और वहां उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *