पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, कई लोगों की मौत,

0
Untitled

पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, कई लोगों की मौत,

 

 

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट हुआ है. धमाके के बाद लगी आग में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग को काबू में पानी की कोशिश की जा रही है. मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी का हैं जहां पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट के बाद लगी आग में अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. कौशांबी के एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भरवारी की पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल हैं जबकि कुछ सीरियस भी हैं. उन्होंने कहा कि ये पटाखा फैक्ट्री रिहायशी इलाके से काफी बाहर है इसलिए रिहायशी इलाके में कोई नुकसान नहीं हुआ है.जो लोग वहां काम कर रहे थे वो ही मारे गए हैं या घायल हुए हैं. जिसकी फैक्ट्री है उसके पास बनाने और बेचने का लाइसेंस था. 4-6 लोग घायल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *