पटाखा दुकान में लगी भीषण आग: लाखों का माल जलकर राख, अफरा-तफरी का माहोल

0
images

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक बड़ी घटना हो गई। जहां पटाखों की तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकारल रूप धारण कर लिया। वहीं लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

यह पूरी घटना मेला ग्राउंड की है। जहां गुरुवार की रात पटाखों की तीन दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से आसपास के रहवासियों में अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।वहीं घटना की सूचना पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और भिंड एसडीएम रवि मालवीय भी मौके पर पहुंचे। आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *