पश्चिमी झरिया क्षेत्र मूनीडीह में एक आवश्यक बैठक महुदा ग्रुप की सचिव संगीता तिवारी के अध्यक्षता में की गई

0
014183e7-941c-4e3d-bbe9-acc1ca9d74e0

आज दिनांक 25 अप्रैल 2024 को राष्ट्रीय कोयलारी मजदूर यूनियन की तरफ से धनबाद लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा सिंह की जीत दर्ज कराने हेतु राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय पश्चिमी झरिया क्षेत्र मूनीडीह में एक आवश्यक बैठक महुदा ग्रुप की सचिव संगीता तिवारी के अध्यक्षता में की गई। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री पी एन तिवारी ने कहा कि हमारे लोकप्रिय नेता स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह जो मजदूरों के मसीहा के रूप में जाने जाते थे उनकी पुत्रवधू धनबाद लोकसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी बनाई गई है। हम सभी का कर्तव्य होता है कि अपने राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष और राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष श्री अनूप सिंह की धर्मपत्नी अनुपमा सिंह को विजई बनाकर दिल्ली भेजने का काम हमलोग करेंगे। धनबाद लोकसभा आज विकास में पीछे है यहां पर कोई अच्छा मेडिकल सुविधा,ना ही हवाई अड्डा, ना ही कोई नई ट्रेन की व्यवस्था हमारे पूर्व सांसद ने किया है हम सभी को विश्वास है की अनुपमा सिंह के जितने से इन सभी सुविधाओं को जल्द से जल्द निपटारा कर उपलब्ध कराया जाएगा। महुदा ग्रुप के उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ने कहा कि हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और कांग्रेस के उम्मीदवार को जितना हमारा फर्ज बनता है इसलिए हम सभी को मिलकर कांग्रेस के हाथ को मजबूत करना है। मो निजामुद्दीन ने कहा कि आज की वर्तमान स्थिति में नेता से लेकर जनता तक लोग भय के माहौल में जी रहे हैं कब हमारे यहां छापा पड़ जाएगा कब ईडी हमें गिरफ्तार कर लेगी । इस तरह के झुठी और तानाशाह रवैया से बचने एवम लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें कांग्रेस के हाथों को मजबूत कर देश को बचाना है। बैठक को मुनिडीह के अध्यक्ष विद्यासागर राय, सुचिन सिंह, उपेन्द्र महतो, विकास कुमार ने संबोधित करते हुए धनबाद लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *