पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर 300 लोगों का हमला

0
07a3cd88-08af-4925-a32d-3dd0fba2d108

पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर 300 लोगों का हमला

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में कानून व्यवस्था तार-तार हो गई है. टीएमसी नेता शाहजहां शेख (Shah Jahan Shekh) के ठिकाने पर रेड करने के लिए ईडी की टीम पहुंची थी. तभी 250 से 300 के करीब ग्रामीणों ने हमला (Attack On ED Team) बोल दिया. टीएमसी नेता समर्थक ग्राणीणों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया.

उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर से बोला हमला

बता दें कि TMC नेता शाहजहां शेख के घर ED, केंद्रीय बलों के साथ पहुंची थी. टीम वहां पहुंचकर शाहजहां के घर का ताला तोड़ रही थी. तभी गांव वाले इकट्ठा हो गए और ईडी की टीम पर हमला बोल दिया. उन्होंने ED और मीडिया को इलाके से हटाने की कोशिश की. उपद्रवियों ने ज़ी मीडिया की गाड़ी पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया. इस अटैक में ज़ी मीडिया के रिपोर्टर अयान घोषाल, कैमरामैन और ड्राइवर को चोट लगी है. गांव वालों ने ईडी को खदेड़ दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *