पर्यावरणविद व पार्षद ने पौधरोपण कर मनाया डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती

0
91c6daa0-11f9-4860-81b6-6eb583a30bfb

पर्यावरणविद व पार्षद ने पौधरोपण कर मनाया डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती

वृक्षों से सांसों का और बाबा साहब से संविधान का है रिश्ता : पर्यावरणविद व पार्षद अमित

समाज में फैली असमानता व सामाजिक प्रदूषण को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया था बाबा साहेब,:कौशल,अमित

फोटो पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मित्रों की शपथ दिलाते पर्यावरणविद व पार्षद अमित व अन्य

छतरपुर पलामू झारखंड

विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्राणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल और छतरपुर पूर्वी से जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के तहत पौधरोपण व वितरण कर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती मनाई। पर्यावरणविद और पार्षद ने छतरपुर अनुमंडल के माडवा पंचायत के ग्राम नासो से डॉ भीमराव के जन्मदिन पर निकली शोभा यात्रा में शामिल हुए। वहीं
बगैया पंचायत के तेलियाडीह में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए पौधा समर्पित किया। उन्होंने खरवारडीह में संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करने के पश्चात संत रविदास जी के प्रांगण में पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ गंगा वर्धन नारियल लगाकर उन्हें थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम और लीची समर्पित किया। उन्होंने लोगों को पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाते हुए कहा कि पर्यावरण धर्म के पहला मूल मंत्र में जन्मदिन या कोई भी शुभ कार्य एवं श्राद्ध पर पौधा लगा कर उसे बचाने का विधान है। उन्होंने कहा कि जो देता है उसे देवता कहा जाता है। वृक्ष और बाबा साहेब की जीवनी और कार्यशैली में काफी समानता है। दोनों का ही समाज के लिए अतुलनीय योगदान रहा है।
छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने बाबा साहब के 133 वां जन्मदिन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामना देते हुए कहा है कि बाबा साहब का संविधान को सदैव अनुपालन करना चाहिए क्योंकि उन्होंने कहा है कि भाग्य पर कम और कर्म पर ज्यादा विश्वास करना चाहिए। राजनीतिक के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता बनकर गरीब असहायों को हर संभव मदद करनी चाहिए। तभी उनके सपनों को साकार किया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र में बालु और जल की समस्या से जूझ रहे लोगों को कहा कि यह समस्या सरकार की विफलता का प्रतीक है। कार्यक्रम में शामिल महिला पुरुषों ने पर्यावरणविद कौशल किशोर और पार्षद अमित कुमार जायसवाल को गर्मजोशी से स्वागत क़िया।। ग्रामीणों ने उनकी कार्यों की सराहना की।
गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में मांडवा पंचायत एवं बगया पंचायत के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।। शोभायात्रा में शामिल प्रमुख लोगों में पूर्व डीआईजी राकेश रंजन मड़वा के पूर्व मुखिया कमलेश राम ,पंचायत डाली बाजार के उप मुखिया अफजाल अंसारी बगया पंचायत के पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव , धर्मेंद्र रजक, बृजेश राम अशोक राम संजय राम, रामस्वरूप राम, रवि विश्वकर्मा, नागेंद्र राम, पंकज राम, कपिल राम, जितेंद्र, रमेश, अजय, सुशील, दिनेश, देवव्रत, अजीत, विनोद राम, उषा देवी, राम जन्म राम, उपेंद्र कुमार, अरुण राम, रविंद्र यादव, बिरजा राम, लालू यादव समेत अन्य कई गणमान्य लोग शामिल थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *