पर्यावरणविद ने दूरदर्शन परिसर में कपूर का पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
पर्यावरणविद ने दूरदर्शन परिसर में कपूर का पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
मानवीय भूलों के कारण धरती से कई जीव समाप्त हो गए नहीं चेते तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे लोग:कौशल
फ़ोटो- पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए व पौधारोपण करते पर्यावरणविद व अन्य
पलामू जिले के दूरदर्शन केंद्र में सोमवार को विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने परिसर में हिमाचल के कपूर का पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उन्होंने
पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ उपस्थित लोगों को पर्यावरण धर्म की शपथ दिलाते हुए कहा कि मानवीय भूलों के कारण धरती के कई जीव समाप्त हो गए वहीं कई समाप्ति के कगार पर हैं । बढ़ते तापमान घटते जल स्तर के कारण अकेले भारत में 1372 प्रजाति के पौधे असुरक्षित और संकट की दौर से जूझ रहे हैं । धरती पर रहने वाले जीवों की 37 फ़ीसदी प्रजातियां, पानी में रहने वाले जीवों की 47 फ़ीसदी और 1147 प्रजातियों के मछलियों पर विलुप्ति का खतरा मंडरा रहा है । अगर लोग समय रहते पर्यावरण बचाने की मुहिम में शामिल नहीं हुए तो मानव जाति का भी जीवन लीला विनाशकारी कदम की ओर बढ़ रहा है। वन राखी मूवमेंट के प्रणेता कौशल ने कहा कि आधुनिक सुख सुविधा का इस्तेमाल कम से कम करने से पर्यावरण का नुकसान कम होगा। हमें अपने पूर्वजों से सिख लेनी चाहिए । वे कम संसाधनों का उपयोग कर स्वस्थ्य जीवन जीते थे। आज आधुनिक सुख सुविधाओं से खतरा बढा है।
पर्यावरण धर्म गुरु कौशल सोमवार को दूरदर्शन में पर्यावरण बचाने की मुहिम पर अपना संदेश दिया है जिसका रिकॉर्डिंग वहां किया गया है। उसे डीडी झारखंड पर दो नवम्बर दिन गुरुवार की शाम 4:30 पर लोगों को सुनाया जाएगा। इस अवसर पर दूरदर्शन और आकाशवाणी के कर्मचारियों में अनुज कुमार सिंह , सायंतन चक्रवर्ती,मोहम्मद अजीम ,धर्मेंद्र मेहता ,महेंद्र पंडित विश्वजीत कुमार, श्याम किशोर पांडेय ,संतोष कुमार,बिरथ कुमार आदि शामिल थे।
