परशुराम सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित चंदन तिवारी को पितृशोक
चैनपुर प्रखंड के ग्राम दोकरा निवासी पंडित सुरेन्द्र तिवारी का शुक्रवार को अकास्मिक निधन हो गया।स्व.तिवारी अपने क्षेत्र के बड़े पुरोहित के रुप में सम्मानित थे।स्व तिवारी राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित चंदन तिवारी के पिता थे।स्व तिवारी का शनिवार को कोयल तट पर दाह संस्कार किया गया।स्व तिवारी को उनके एकलौते पुत्र पंडित चंदन तिवारी ने मुखाग्नि दी।वे विगत कुछ माह से असाध्य रोग से पीड़ित थे।
स्व तिवारी के निधन पर सनातनी धर्म रक्षक अर्जुन पाण्डेय(गुरु पाण्डेय) ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि समाजिक कुरतियो के विरुद्ध इनका संघर्ष से हम सभी को प्रेरणा लेने की जरुरत है इनके बताए रास्ते पर चलकर हम सभी सनातन संस्कृति को आगे ले जाएंगे।सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी ने संवेदना प्रकट करते हुए इसे व्यक्तिगत क्षति बताया।गढ़वा के गोवावल डुमरिया निवासी भारतीय जनता पार्टी के गढ़वा जीला आईटीसेल संयोजक गुडडू तिवारी ने इस घटना को सामाजिक क्षति बताते हुए कहा की स्व तिवारी सदैव सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन किया करते थे।
स्व तिवारी के दाह संस्कार में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता आशीष भारद्वाज,संतोष तिवारी(पिंकू),मनीष तिवारी(रिंकू),मुकेश तिवारी,मधुकर शुक्ला,रवि ओझा,आनंद तिवारी,अरविंद पाण्डेय,बबल पाण्डेय,आनंद दूबे(मुन्ना),दिलीप तिवारी,फोटू दूबे,शिशु दूबे,कमल त्रिपाठी,राधाकृष्णन दूबे, गोपाल पाण्डेय,विकास दूबे,देवान शुक्ला,गोरखनाथ उपाध्याय,परशुराम दुबे,बचन तिवारी,अरविंद तिवारी,प्रमोद तिवारी,छोटू तिवारी,महेंद्र तिवारी,महेंद्र पांडेय(खामही राजहरा),नवल उपाध्याय,कुंडल दुबे,बैजू पांडेय,पूर्व मुखिया रजवाडीह विनय त्रिपाठी,वार्ड पार्षद भोटन राम,संतोष तिवारी , अविनाश उपाध्याय,ब्रजभूषण चौबे,पिंटू दुबे,राजकिशोर ठाकुर, मुखिया बसरिया कला पंचायत नीतीश सिंह व ललन उपाध्याय सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग शामिल थे।

