प्रशिक्षु डीएसपी को थाना परिवार द्वारा अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ तथा डायरी एवं पेन देकर सम्मानित किया गया

0
c03c5307-93cc-42a5-9c93-356c26067cbf

प्रशिक्षु डीएसपी को थाना परिवार द्वारा अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ तथा डायरी एवं पेन देकर सम्मानित किया गया

प्रशिक्षु डीएसपी सह मेराल थाना प्रभारी चिरंजीवी मंडल को सोमवार को मेराल थाना परिवार द्वारा अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ तथा डायरी एवं पेन देकर सम्मानित किया गया। नए थाना प्रभारी विष्णु कांत तथा सभी पुलिस पदाधिकारियों ने श्री मंडल को मिठाई खिलाया तथा मेराल आते जाते रहने के लिए आग्रह किया। विदाई सह सम्मान समारोह के अवसर पर डीएसपी चिरंजीवी मंडल ने कहा कि मेराल का कार्यकाल मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा। विदित हो की उन्हें मेराल से जाने के बाद गढ़वा मे सर्किल ऑफिसर का प्रभार मिला है। नए थाना प्रभारी विष्णुकांत ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना, अपराध नियंत्रण तथा आम लोगों को हर संभव सहयोग एवं सुरक्षा दिलाना मेरी प्राथमिकता होगी। गौरतलब हो कि इससे पूर्व श्री विष्णुकांत रांची जिला के दशम फॉल थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत थे।इस अवसर पर एस आई अरुण कुमार रवानी, निरंजन पांडे ए एस आई अखिलेश्वर प्रसाद सिंह हवलदार श्याम रविदास ओमप्रकाश प्रकाश कुमार राजू दुबे आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *