प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव मंडल ने सोमवार को मेराल थाना का किया पदभार ग्रहण,

0
d13da44b-39c7-41ce-bf49-6cb2d802701f

प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव मंडल ने 15 जनवरी सोमवार को मेराल थाना का पदभार ग्रहण किया पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाले भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा एवं धार्मिक आयोजन के अवसर पर थाना क्षेत्र मेंशांति व्यवस्था बनाए रखने तथा इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी के उपलब्ध कराने को कहा। इस अवसर पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार प्रखंड के सभी मुखिया मौजूद थे। प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव मंडल एवं नीतीश कुमार ने उपस्थित सभी मुखियाओं को अपने-अपने पंचायत में 22 जनवरी को अयोध्या के कार्यक्रमों के अवसर पर स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सूचना देने तथा असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने को कहा। बताया गया कि जहां कहीं भी गड़बड़ी की आशंका हो इसकी सूचना थाना को तुरंत उपलब्ध करावे ताकि ससमय उचित कार्रवाई की जा सके। इसके अतिरिक्त आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंचायत क्षेत्र के सभी बूथों पर का निरीक्षण कर पेयजल की सुविधा बिजली ,रैंप, सहित आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त कराने को कहा गया। बैठक में मुखिया संघ अध्यक्ष रामसागर महतो वीरेंद्र नाथ तिवारी अनिल चौधरी मनदीप सिंह प्रतिमा देवी राम प्रताप शाह अजीज अंसारी राजेंद्र चौधरीमुखिया प्रतिनिधि धर्मराज राम शंभू राम, हरेंद्र चौधरी मुन्ना राम दिलजान अंसारी सुरेंद्र गोस्वामी रविंद्र शाह संजय राम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *