प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह बने भाजपा के प्रदेश महामंत्री

0
7f1d945c-1e23-499b-8e8c-814691b0536f

भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा प्रदेश संगठन पदाधिकारीयों की घोषणा की गई प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने से उत्साहित पलामू जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उन्हें बधाई दी और खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई की मनोज सिंह के प्रदेश महामंत्री बनाए जाने से पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
इस अवसर पर भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि संगठन में कार्य करने का मनोज सिंह का लंबा अनुभव है। इसका लाभ पार्टी एवं कार्यकर्ताओं को मिलेगा। नए ऊर्जावान प्रदेश महामंत्री के आने से संगठन के कार्यों को गति मिलेगी और मिशन-2024 की राह आसान होगी।
प्रदेश की नवगठित कमेटी जो बनी है उसके लिए केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व को हृदय से अभिनंदन और आभार व्यक्त किया की पलामू प्रमंडल से इतनी पदाधिकारी बनाए गए हैं।

पलामू प्रमंडल के लोगों को इसका लाभ मिलेगा पार्टी उत्तरोत्तर आगे बढ़ेगी।
पलामू प्रमंडल से जो पदाधिकारी प्रदेश में बनाए गए हैं उनमें शबालमुकुंद सहाय प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही प्रदेश उपाध्यक्ष कालीचरण सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बने हैं इसके लिए प्रमंडल के सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

इनके पदाधिकारी बनाए जाने से प्रमंडल के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह एवं खुशी का माहौल है।
बधाई देने वालों में  सांसद पलामू विष्णु दयाल राम विधायक आलोक चौरसिया विधायक पुष्पा देवी पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी पाखी विधायक शशि भूषण मेहता वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे प्रेम कुमार सिंह विपिन बिहारी सिंह अमलेश्वर दुबे जय दुबे कामेश्वर कुशवाहा विनोद कुमार सिंह अविनाश वर्मा विभाकर नारायण पांडे रविंद्र कुमार सिंह दुर्गा जारी अजय तिवारी कर्नल संजय सिंह अमित तिवारी उदय शुक्ला रूपा सिंह डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी अरविंद गुप्ता अरविंद सिंह धर्मेंद्र उपाध्याय शिव कुमार मिश्रा रीना किशोर श्याम बाबू सुरेंद्र विश्वकर्मा धीरेंद्र दुबे मनोज दुबे मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह संतोष सिंह रेणु देवी विशाल दुबे अभिषेक कुमार एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्तायो ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *