प्रखंड स्तरीय मेरी माट्टी- मेरी देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

0
20682805-01b6-4429-ba96-2271bc625a8f

प्रखंड स्तरीय मेरी माट्टी- मेरी देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

नेहरू युवा केंद्र के द्वारा शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय मेरी माट्टी- मेरी देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय वार्ड पार्षद रजनीश कुमार, शिक्षक आलोक शंकर मिश्रा, शशिकांत सुमन एवं शिक्षक जय प्रकाश जी बतौर अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वार्ड पार्षद रजनीश जी ने कहा कि देश के वीर सपूतों को याद करते हुए अमृत वाटिका के लिए इस प्रखण्ड से मिट्टी भेजने का काम कर रहे हैं,यह कार्यक्रम सराहनीय है। उन्होंने नेहरु युवा केन्द्र सहित इस कार्यक्रम के आयोजन में लगे सभी सदस्यों को बधाई दिया।

अतिथि आलोक शंकर मिश्रा ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश एक राष्ट्र व्यापी अभियान है । इस कार्यक्रम के निमित हर गांव से कलश यात्रा के साथ गांव की मिट्टी को एकत्र कर दिल्ली ले जाया जाना है जहां पर अमृत वाटिका का निर्माण किया जाना है।

शशिकांत ने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल वीर सपूतों के लिए वंदन है। यह अभियान उन वीर सपूतों के लिए वास्तविक श्रद्धांजलि है जो स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राण न्यौछावर कर गए पर उन्हें उनकी पहचान न मिल सका। अतिथियों के संबोधन के पश्चात पंच प्रण प्रतिज्ञा लिया गया एवं अतिथिओं द्वारा विभिन्न पंचायतों की मिट्टी प्रखण्ड स्तरीय कलस में मिलाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोग सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed