प्रखंड स्तरीय कुम्हार समाज का किया गया बैठक

0
26ce628b-3711-47f0-ba1c-737a89876040

प्रखंड स्तरीय कुम्हार समाज का किया गया बैठक

प्रजापति समाज के लोगों को अन्य पदों पर किया गया चयनित

खरौंधी प्रखंड में रविवार को प्रजापति (कुम्हार) समाज का प्रखंड स्तरीय बैठक किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लवकुश प्रजापति ( पूर्व विधायक प्रत्याशी भवनाथपुर ) ने किया. कार्यक्रम की सुरुवात इस बैठक में उपस्थित सभी प्रजापति के लोगों ने सामूहिक रूप से दीप प्रवजल्लित कर शुभारंभ किया. कार्यक्रम को संबोधित झारखंड कुम्हार समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रजापति ने किया, वहीं मंच संचालक अनूप प्रजापति ने किया। जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रजापति ने प्रजापति समाज की बैठक में खरौंधी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए लोगों को संगठन का पुन: गठन करने को लेकर बताया। इसके साथ ही अपने समाज के बच्चे को शिक्षित होने पर चर्चा किया. और अपने समाज को आगे कैसे बढ़ाया जाए इस पर कई तरह की चर्चा की गयी।
वहीं प्रखंड अध्यक्ष लवकुश प्रजापति ने कहा की आज के दिन में अपने समाज के लोग ही अपने लोगों को भूल जाते हैं किस तरह अपने लोग आगे बढे और शिक्षित हो इस बातों पे ध्यान न देकर अपने समाज के लोगो पर ही जलन करते हैं जो की ऐसा न करके स्वंय शिक्षित होकर आगे बढे. आज के हमारे प्रजापति समाज बहुत पीछे हुआ है इसलिए हमलोग को मिलकर आगे बढ़ना होगा। वहीं बैठक में उपस्थित सभी प्रजापति समाज के लोगों अपने बातों को एक -एक कर संबोधित किया।
इन लोगों का संगठन में पद के लिए किया गया चयनित
अध्यक्ष- बबलू प्रजापति, सचिव – बिन्टेश प्रजापति , कोषाध्यक्ष- चंद्रदेव प्रजापति , मीडिया प्रभारी – पिंटू प्रजापति, अनय प्रजापति,सहित अन्य पद पर अन्य लोग चयनित हुए
इस बैठक में उपस्थित अवधेश प्रजापति, चंद्रिका प्रजापति, दिग्विजय प्रजापति, संभु प्रजापति, सहित सैकड़ो प्रजापति समाज के लोग उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *