प्रखंड में धूमधाम से किया गया दुर्गा माँ की मुर्ति का विसर्जन

प्रखंड में धूमधाम से किया गया दुर्गा माँ की मुर्ति का विसर्जन
खरौंंधी : प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा शांति पूर्ण एंव धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही प्रखंड में दुर्गा माँ का नवरात्री के बाद दशहरा के दिन भक्तों ने माँ दुर्गा का आशीर्वाद लिया , जिसके बाद दशहरा के दूसरे दिन बुधवार को प्रखंड के विभिन्न स्थानों से माँ दुर्गा के मूर्ति को विसर्जन किया गया। मूर्ति विसर्जन पुलिस प्रशाशन के मौजूदगी में की गई सभी स्थानों पर ससमय 6 बजे तक कर दिया गया। इस विसर्जन सहित पूरे पूजा को लेकर पूजा के कमिटी ने बताया की दुर्गा पूजा में पुलिस प्रशाशन का काफी सहयोग मिला है। पुलिस प्रशाशन हमेसा हमलोग के साथ है इसलिए हमलोग पुलिस प्रशाशन को धन्यवाद देते हैं। मौके पर नव युवा क्लब बैतरी अध्यक्ष मनीष प्रजापति, सचिव पिंटू प्रजापति, कोषाध्यक्ष संतोष यादव, रुद्र प्रताप गुप्ता, रमेश प्रजापति, ओमप्रकाश पाल, सहित विभिन्न पंडालों के कमेटी के लोग उपस्थित थे।