प्रखंड कार्यालय, थाना परिसर सहित अन्य पंचायत सचिवालयों व स्कूलों में मनाया गया शहीद दिवस |

0
af2ed5aa-f11e-432e-8d62-a2549b489999

प्रखंड कार्यालय, थाना परिसर सहित अन्य पंचायत सचिवालयों व स्कूलों में मनाया गया शहीद दिवस

 

चतरा / मंगलवार को पत्थलगड़ा प्रखंड सहित पूरे चतरा जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में शहीद दिवस मनाया गया। पत्थलगड़ा के प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ मोनी कुमारी, थाना परिसर में थाना प्रभारी सचिन कुमार दास, सभी पंचायत सचिवालय में मुखिया एवं विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारी, थाना प्रभारी, सभी पंचायत मुखिया, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों के द्वारा मंगलवार की सुबह 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सभी ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। गांधी जी के इस बलिदान की याद में हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *