प्रखंड कार्यालय में झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह आयोजित
प्रखंड कार्यालय में झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह आयोजित
संवाददाता नीलांबर पीतांबरपुर।
प्रखंड कार्यालय के मुख्य सभागार में झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर प्रखंड भर से आए दर्जनों महिला एवं पुरुष झारखंड आंदोलनकारियों को फूल माला व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से बीडियो सुकेशनी केरकेट्टा, अंचलाधिकारी सुनील कुमार सिंह तथा सी आई रणविजय ठाकुर ने संयुक्त रूप से आंदोलनकारियों को सम्मान प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान बीडीओ ने झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन के संघर्षपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डालते हुए आंदोलनकारियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया। अंचलाधिकारी ने कहा कि झारखंड राज्य की स्थापना में आंदोलनकारियों की भूमिका ऐतिहासिक रही है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज का यह सम्मान कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों को भी अपने अधिकारों और राज्य के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देगा।सम्मानित हुए आंदोलनकारियों के चेहरों पर गर्व और संतोष साफ झलक रहा था।
कार्यक्रम में मनोरंजन दुबे, जनविजय प्रसाद ,सुदामा महतो, अभिमन्यु महतो, शिवराज सिंह ,वीरेंद्र कुमार सिंह, संदीप सौंडिक, अरुण प्रसाद, चंद्रप्रकाश दुबे, आनंदी देवी ,शैलेश कुमार सहित दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया।

