प्रेम प्रसंग में 17 वर्षीय आस्था की हत्या, आरोपी फरार; संदीप सरकार ने दी आंदोलन की चेतावनी

दलित बच्ची आस्था कुमारी की हत्यारों अभिलम्ब गिरफ्तार करे पलामू पुलिस- संदीप सरकार

एक सप्ताह के अंदर आस्था के हत्यारे को गिरफ्तार नहीं किया गया तो करेंगे उग्र आंदोलन

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

नौडीहा बाजार: पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत अंतर्गत मांगराडीह में उमेश राम की बड़ी पुत्री 17 वर्षीय आस्था कुमारी की करकट्टा निवासी 22 वर्षीय कुणाल कुमार चंद्रवंशी पिता रमेश सिंह के द्वारा प्रेम प्रसंग मामला में दिनांक 11/03/2026 को हत्या कर दिया गया है। ल 19 अप्रैल को आस्था कुमारी की दूसरे जगह पर शादी तय कर दिए थे उसी को लेकर आस्था के प्रेमी कुणाल कुमार चंद्रवंशी ने आस्था कुमारी पर शादी नहीं करने का दबाव बना रहा था दोनों के बीच कहा सुनी हुई उसके बाद प्रेमी कुणाल कुमार चंद्रवंशी ने सुनियोजित तरीके से बुलाकर मार पीट कर जर्जर व खंडहर कुआं में धकेल दिया और फरार हो गया गिरने की आवाज सुनते ही आस्था कुमारी की दादी और छोटी बहन कुआं के पास पहुंची तो देखा कि वहां से कुणाल कुमार चंद्रवंशी भाग रहा था शोर करने पर ग्रामीणों की मदद से आस्था कुमारी को बाहर निकाला गया तब तक मौत हो चुका था आस्था कुमारी की मां संगीता देवी नौडीहा थाना में लिखित आवेदन देते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी इधर छतरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी युवा नेता संदीप सरकार ने अपने समर्थकों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना के कड़ी निंदा करते हुए आरोपी की अब तक गिरफ्तार ना होना प्रशासन की लापरवाही बताएं,साथ ही उन्होंने कहा पलामू दलितों पर अत्याचार बढ़ रहा है विगत 15 दिन पहले पड़वा के तेलियाही में दलित युवक को पीट पीट कर हत्या कर दिया गया इधर आस्था की जान के ले ली गई।पलामू पुलिस अपराध और हत्या को रोकने में असक्षम है।
थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी से घटनास्थल पर वार्तालाप करते हुए संदीप सरकार ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर आरोपी को नौडीहा पुलिस गिरफ्तार कर कार्रवाई नहीं किया तो हम सभी मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे और थाना को घेराव करेंगे साथ ही संदीप सरकार कल पलामू एसपी से मिलकर नौडीहा बाजार क्षेत्र में बढ़ते पूरी घटना को जानकारी देते हुए आस्था कुमारी के परिजनों को उचित न्याय दिलाने की बात कही है।
थाना प्रभारी ने एक सप्ताह के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने हेतु अश्वस्त किए।
मौके पर पंकज कुमार उमेश राम कमलेश यादव अनूप कुमार डॉक्टर अजय कुमार, विनय सागर, सुरेश राम सहित दर्जनों में समर्थक व ग्रामीण उपस्थित रहे।