प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सहित अन्य कार्यक्रम की तैयारी पूरी

0
9b661743-d2ad-4010-b85b-66edc622405c

पलामू – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग सहित अन्य कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस कार्यक्रम को जपला, हैदरनगर व मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र के लिये हैदरनगर स्टेश्न परिसर को मुख्य केन्द्र बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यक्रम प्रभारी व वरीय मंडल अभियंता – सिग्नल (डीएसटी) ने पत्रकारों को बताया कि एक साथ देश भर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 स्टेशनों के पुनर्विकास व 1500 रोड ओवर ब्रिज तथा आरयूबी / एलएचएस का लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर 12 बजकर 35 मिनट के बाद ऑनलाइन करेंगे। इससे पूर्व रेलमंत्री अश्विनी वैभव देश के नाम संदेश प्रसारित करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू रेलमंडल से कुल 33 स्टेशनों के पुनर्विकास व 72 आरओबी, अंडरपास निर्माण को शामिल किया गया है। इसमें हैदरनगर स्टेशन भी शामिल है। इस स्टेशन को करोड़ की लागत से पुनर्विकास व सुंदरीकरण किया जायेगा। जिसमें सामान्य व दिव्यांग जनों के लिये फुट ओवर ब्रिज, रोशनी, पानी, प्रतीक्षालय की बेहतर सुविधा बहाल की जायेगी। साथ ही प्लेटफार्मपर ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान की सूचना डिस्पले पर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि एक कुल 41 हजार करोड़ रुपये की लागत से पूरे देश में प्रधानमंत्री विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एक साथ करेंगे। वार्ता में इनके साथ जिला मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र कुमार सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *