प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जनवरी को झारखंड दौरे पर आएंगे

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जनवरी को झारखंड दौरे पर आएंगे

 

रांची:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जनवरी को धनबाद आएंगे। पीएम, हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, सिंदरी का उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई भाजपा नेता 7 जनवरी को धनबाद जाएंगे। 25 मई 2018 को बलियापुर हवाई पट्टी से इस खाद कारखाने का प्रधानमंत्री ने शिलान्यास किया था। कारखाने में उत्पादन शुरू हो गया है, लेकिन अब तक इसका विधिवत उद्घाटन नहीं किया गया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2 माह में यह झारखंड का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वे 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *