प्रधानमंत्री के लिए चुप रहना अच्छा नहीं’, NEET मामले पर कपिल सिब्बल ने सरकार पर उठाए सवाल

0
Untitled

नीट परीक्षा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। विपक्षी दल भी इसमें लगातार धांधली का आरोप लगा रहे हैं। अब राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि सरकार को सभी राज्यों से चर्चा करनी चाहिए कि भविष्य में ये परीक्षा कैसे आयोजित की जाए।समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में सिब्बल ने कहा कि अगर किसी परीक्षा में टेस्टिंग सिस्टम भ्रष्ट हो जाता है तो प्रधानमंत्री के लिए चुप रहना वास्तव में अच्छा नहीं है। सिब्बल ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करते हुए कहा कि वे इस मुद्दे को संसद के आगामी सत्र में जोरो-शोरों से उठाएं। हालांकि, उन्हें इस पर चर्चा होने की ज्यादा उम्मीद नहीं है। वह मानते हैं कि सरकार मामला अदालत में विचाराधीन होने का हवाला देते हुए इसकी अनुमति नहीं देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *