प्रदेश कार्यालय में शोकसभा का आयोजन

प्रदेश कार्यालय में शोकसभा का आयोजन
राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के प्रदेश कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया।संगठन के रीढ़ चैनपुर प्रखंड के ग्राम ओरनार निवासी संतोष तिवारी(पिंकू तिवारी)के पिताजी स्व. शंकर तिवारी का निधन लंबी बीमारी के बाद हो गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि स्व.शंकर तिवारी शांत एवं मिलनसार व्यक्ति थे उनके जाने से समाज में बड़ी क्षति हुई है।संगठन को हमेशा उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलता था।युवा वाहिनी के मार्गदर्शक शैलेश दूबे ने कहा कि उनके निधन से समाजिक तौर पर क्षति के साथ ऐ मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। शोक सभा में शैलेश तिवारी, गोरख पाठक, नवीन तिवारी,सुनील पाण्डेय,मुन्नु पाण्डेय,पंडित चंदन तिवारी(दोकरा), पंडित विकास दूबे,मुन्ना पाण्डेय, दिलीप तिवारी, विशाल पाण्डेय, शुभम दूबे, गोलू तिवारी सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे ।