प्रांतीय समूह गायन प्रतियोगिता में एम.के डी. ए. वी. के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
प्रांतीय समूह गायन प्रतियोगिता में एम.के डी. ए. वी. के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
15 अक्टूबर 2023 को भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित हिंदी एवं संस्कृति समूह गायन प्रतियोगिता में एम.के डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता वाई. बी. एन. स्कूल सेक्टर 1 धुर्वा रांची में आयोजित थी। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक श्री नवीन जायसवाल एवं विशिष्ट अतीत श्री जी एन शर्मा थे। इस प्रतियोगिता में प्रांत के अनेक विद्यालयों ने भाग लिया। एम.के. डी ए वी पब्लिक स्कूल मेदनीनगर की छात्राएं वर्षा, रितिका, रुचिता, स्नेहा, अर्पिता समेत 8 छात्राओं ने इसमें भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया।
छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी. एन. खान ने कहा कि आज जहां छात्रों की रुचि तकनीकी विषयों के अध्ययन एवं पाश्चात्य संगीत में अधिक है वहीं संस्कृत गायन में छात्राओं की शानदार प्रस्तुति हमें गौरवान्वित करती है। इस विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनाते हुए खेलकूद एवं संगीत के क्षेत्र में भी उत्तरोत्तर उन्नति कर रहे हैं। यह हमारे लिए सुखद एवं संतोषपद है। उन्होंने भारत विकास परिषद की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें सांस्कृतिक विरासत को आगे ले जाने हेतु बधाई एवं शुभकामना भी दी। इस प्रतियोगिता में छात्राओं के साथ उन्हें वाद्य यंत्रों से सहयोग देने एवं उचित निर्देशन हेतु विद्यालय के संगीत शिक्षक श्री नीरज कुमार सिन्हा ,श्री अनंत पाठक एवं सुश्री अनुश्री चक्रवर्ती भी साथ गई थी।
