प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पाटन इकाई के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन!
पाटन (पलामू ): प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पाटन इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन सर्वांगीण विकास पब्लिक स्कूल, तीलो हरकटवा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाटन इकाई एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेन्द्र प्रसाद ने की। समारोह में पाटन इकाई एसोसिएशन से जुड़े 24से 25 विद्यालयों के निदेशकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर सभी निदेशकों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मिलन समारोह को धूमधाम से किया!उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर समन्वय और सहयोग पर विचार-विमर्श किया।
अध्यक्ष विरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी सद्भावना को बढ़ाते हैं और विद्यालय संचालन में सहयोग व समन्वय को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में 100 से अधिक विद्यालयों के निदेशक इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिससे एसोसिएशन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
समारोह का समापन आपसी भाईचारे और एकता के संदेश के साथ हुआ।

