प्राइड ऑफ झारखंड अवार्ड से सूबे के विस अध्यक्ष के हाथों नवाजे गए प्रख्यात पर्यावरणविद व मुखिया

0
29465852-a7a5-46b7-a6af-5cff76fa5e5d

प्राइड ऑफ झारखंड अवार्ड से सूबे के विस अध्यक्ष के हाथों नवाजे गए प्रख्यात पर्यावरणविद व मुखिया

देश व विदेश में अबतक 61 अवार्ड से सम्मानित हो चुके है पर्यावरण धर्म गुरु

*फ़ोटो- 1- मुखिया पूनम व पर्यावरण धर्मगुरु कौशल को सम्मानित करते विस,अध्यक्ष
2- विस अध्यक्ष को पौधा प्रदान करते पूनम व कौशल*

मेदिनीनगर पलामू झारखंड

रांची के बीएनआर, चाणक्य होटल में आयोजित एक सम्मान समारोह में सूबे के विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो ने प्रख्यात पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल व मुखिया पूनम जायसवाल को प्राइड ऑफ झारखंड अवार्ड देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व समारोह का शुभारंभ विस अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर पर्यावरण विद कौशल किशोर जायसवाल व मुखिया पूनम जायसवाल ने विस अध्यक्ष को सिंगापुर के फिडल लिफ्ट और थाईलैंड का बारहमासी आम का पौधा प्रदान किया। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष श्री महतो ने
राज्य भरसे आये विभिन्न क्षेत्रो में विख्यात लोगों को बारी- बारी से सम्मानित किया। उन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में विख्यात विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म गुरु व वनरखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर उनके धर्मपत्नी सह डाली पंचायत के मुखिया पूनम जायसवाल भी उपस्थित थीं। यह उल्लेखनीय है कि पर्यावरणविद व धर्मगुरु कौशल किशोर को अबतक देश, विदेश में 61 अवार्ड मिल चुके हैं। सम्मानित होने के बाद वन राखी मूवमेंट के प्रणेता कौशल ने कहा है कि पिछले 18 माह के भीतर उन्हें नौ अवार्ड मिला है। पर्यावरणविद को सूबे के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, विधानसभा अध्यक्ष, रविंद्र नाथ महतो, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सुबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश समेत पलामू के तत्कालीन प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी, उपायुक्त आंजनयेलु डोडे , पुलिस अधीक्षक चंदन सिंन्हा सहित कई राज्यों के कई स्कूलों के प्रिंसिपल द्वारा उन्हें अवार्ड मिल चुका है। उन्होंने यह भी बताया उन्हें पिछले वर्ष मलेशिया में भी आइकॉन ऑफ हिंदुस्तान नामक अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उक्त समारोह में उनकी धर्मपत्नी और संस्था के प्रधान सचिव सह डाली बाजार पंचायत के मुखिया पूनम जायसवाल भी दर्जनों कार्यक्रम में उपस्थित होकर साक्षी बनी रहीं जो उनके जीवन में गौरव का क्षण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *