प्राण प्रतिष्ठा के दिन विश्व हिंदू परिषद के सारे कार्यक्रम मंदिर केंद्रित होंगे — विहिप पलामू
प्राण प्रतिष्ठा के दिन विश्व हिंदू परिषद के सारे कार्यक्रम मंदिर केंद्रित होंगे : विहिप पलामू।
देश का सबसे बड़ा जन संपर्क अभियान पूजित अक्षत _ सह _ निमंत्रण पत्र वितरण, जो 01 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक पूरे देश में चलाया गया, उसका पलामू जिला में भी कल सफलता पूर्वक पूर्णाहुति हुआ। सभी तेईस खंडों और 283 पंचायत/नगर पंचायत, मेदिनीनगर नगर के सभी वार्ड्स और 1787 गांव में यह महा अभियान चलाया गया। जिला में 2,18,321 परिवारों के साथ संपर्क साध कर उनके घरों तक पूजित अक्षत सह निमंत्रण पत्र पहुंचाया गया। इस महा अभियान में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और इसके विचारधारा परिवार के लगभग दस हजार कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के लिए जिला में 700 से ज्यादा टोलियों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
विश्व हिंदू परिषद पलामू के जिला मंत्री सह पूजित अक्षत सह निमंत्रण पत्र वितरण अभियान के जिला संयोजक दामोदर मिश्र ने बताया कि आज से प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक विभिन्न मंदिरों में साफ सफाई के कार्यक्रम चलाई जा रही है। विभिन्न मंदिर समितियां ने 21 और 22 तारीख को तरह-तरह के धार्मिक अनुष्ठान की योजनाएं बनाए हुए हैं। जिला के लगभग 1000 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के दिन धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को टीवी और बड़े स्क्रीन के माध्यम से सबको दिखाया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में होने वाले आरती में पलामू के सभी मंदिरों से राम भक्त शामिल रहेंगे और स्वर से स्वर मिलाकर आरती गायेंगे।
संतो के आह्वान के अनुसार विश्व हिंदू परिषद ने निर्णय लिया है की प्राण प्रतिष्ठा के दिन कोई भी कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद या इसके विचार परिवार के द्वारा सड़क पर नहीं किया जाएगा। उस दिन किसी तरह की रैली जुलूस या शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के दिन सारे कार्यक्रम मंदिर केंद्रित होंगे, और सभी गांव पंचायत और नगर वासियों को प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त के दौरान मंदिर में रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
प्राण प्रतिष्ठा के शाम पूरे देश में भव्य दीपावली मनाने की योजना है। सभी सार्वजनिक स्थल को सजाया जाएगा। मंदिरों में दीपोत्सव के तरह सजावट की जाएगी। घर-घर दीपक जलाकर आतिशबाजी की जाएगी। विश्व हिंदू परिषद ने सभी सनातन धर्मावलंबियों से अनुरोध किया है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन भव्य दीपावली मनाई जाए।
