पूर्वडीहा निवासी संजय दूबे के पिता का असामायिक निधन
पूर्वडीहा निवासी संजय दूबे के पिता का असामायिक निधन
पूर्वडीहा निवासी अवकाश प्राप्त अवर निरीक्षक करुणा शंकर दूबे का शनिवार को असामायिक निधन हो गया।श्री दूबे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के आप्त सचिव संजय दूबे के पिता थे।
श्री दूबे अवकाश प्राप्त करने के बाद रांची आवास पर रहते थे। आज पूर्वडीहा कोयल तट पर उनका दाह संस्कार किया गया। श्री दूबे के ज्येष्ठ पुत्र संजय दूबे ने मुखाग्नि दिया।वहीं सदर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के पेशकार आशुतोष पाण्डेय के धर्म पिता थे।मृतक श्री दूबे अपने पिछे दूसरे पुत्र डॉ सरोज दूबे व पुत्री किरण दूबे सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं।
दाह संस्कार में मुखिया पपलू दूबे, पूर्व मुखिया कुलबुल दूबे,सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी,आशीष भारद्वाज,कांग्रेस नेता रुद्र शुक्ला,बलराम उरांव बीरमणी तिवारी,चीतरंजन दूबे, विवेकानंद दूबे,फोटू दूबे,डब्लू दूबे सहित काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
