पूर्वडीहा की प्रेरणा बनी एम्स में सेकेंड टॉपर, डॉक्टर बनने पर पूरे गांव का नाम रोशन

पूर्वडीहा की प्रेरणा बनी डाक्टर, एम्स में सेकेंड टौपर बनी: चैनपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्वडीहा गांव निवासी दिवाकर दूबे की सुपुत्री प्रेरणा कुमारी ने 4 साल की कड़ी मेहनत कर एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की तथा डाक्टर की उपाधि हासिल की । दो भाई बहनों में छोटी प्रेरणा बचपन से ही पढ़ने में बहुत मेधावी रही है दसवीं की पढ़ाई डीएवी डालटनगंज और 12 वीं डीएवी कपिलदेव रांची से की तथा डाक्टर बनने का रास्ता चुनी । जनवरी 2025 में फाईनल परीक्षा में प्रेरणा ने एम्स पटना से सेकेंड टौपर बनकर शल्य चिकित्सा एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ में डाक्टर बनी । प्रेरणा के पिता श्री दिवाकर दूबे सीओ हैं और वर्तमान में बोकारो चास में पदस्थापित हैं तथा माता गृहिणी हैं । अपनी सुपुत्री के इस सफलता पर बहुत खुश नजर आए । इस विषय पर बात करते हुए पूर्वडीहा के समाजसेवी विकास दूबे ने बताया कि यह पूरे गांव के लिए गौरव की बात है आज गांव में खुशी का माहौल है क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है कि गांव में लड़की ने डाक्टर बनकर दिखाया है । इससे गांव की आने वाली युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए ।

You may have missed