पूर्व सासंद ने थामा भाजपा का दामन , प्रदेश अध्यक्ष ने फूल माला पहना कर किया स्वागत

0
4e5c47a5-8358-46d1-8097-09a06b6d68b2

रांची:-पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद घूरन राम ने रांची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक की मौजूदगी में भाजपा पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया इस दौरान समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे।
नेताओं ने पूर्व सांसद सह राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व राष्ट्रीय सचिव घूरन राम को फूल माला व भाजपा पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी में कहा कि पूर्व सांसद घूरन राम पलामू प्रमंडल के कद्दावर नेता हैं उन्होंने कहा की राज्य में इंडिया गठबंधन की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है आने वाला समय लोकसभा और विधानसभा के चुनाव का समय है हम सभी को केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनानी है जबकि भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में झामुमो के गढ़वा जिला के जिला उपाध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, जिला संगठन सचिव उमेश सिंह, झामुमो गढ़वा नगर अध्यक्ष अरबिंद पटवा,सनी चंद्रवंशी सहित विभिन्न पार्टी के सैकड़ो लोगों का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *