पूर्व सैनिकों की सहायता के लिए सतत मिलाप टीम 29 मार्च को मेदनी नगर में : दामोदर मिश्र।

पूर्व सैनिकों की सहायता के लिए सतत मिलाप टीम 29 मार्च को मेदनी नगर में : दामोदर मिश्र।
पूर्व सैनिकों के सहायता के लिए सतत मिलाप टीम आगामी शुक्रवार, यानी 29 मार्च 2024 को प्रातः 09.00 बजे से संध्या 04.00 तक एक बार फिर रांची स्टेशन हेडक्वार्टर से आ कर एन सी सी ऑफिस मेदनी नगर में कैंप लगा कर जिला के पूर्व सैनिकों को विभिन्न प्रकार के समस्याओं का समाधान करेगी।
प्राप्त सूचना के अनुसार पिछले 22 मार्च 2024 को पूर्व सैनिक कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ई सी एच एस) मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में ई सी एच एच के डायरेक्टर कर्नल वंदना ग्रोवर ने रांची में पूर्व सैनिकों को पूर्ण जानकारी दी थी। उसी जानकारी को विशेष रूप से सभी ई सी एच एस के लाभार्थियों के साथ साझा करना भी इस विशेष कैंप के उद्देश्य है। उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा ई सी एच एस के लाभार्थी पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अनुरोध किया जाता है।
इसके अलावा किसी भी पूर्व सैनिक की अगर डॉक्यूमेंटेशन संबंधी किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो उसके बारे में अग्रिम जानकारी आप परिषद को भी दे सकते हैं। आपकी समस्या को हमलोग सतत मिलाप टीम को पहले ही भेज देंगे। ताकि, वे समस्या के समाधान के बारे में पूर्ण जानकारी लेकर ही यहां आएं। पिछले महीने से ही ये क्रम शुरू हुआ है, और अभी तक सतत मिलाप टीम रांची से आ कर तीन बार पलामू जिला मुख्यालय मेदनी नगर में कैंप लगा चुकी है।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू के अधिकारी भी पूर्व सैनिकों के सहायता के लिए इस कैंप में उपस्थित रहेंगे। इस बावत जानकारी परिषद के जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र और महासचिव दिनेश गुप्ता ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा सभी पूर्व सैनिकों के जानकारी हेतु जारी किया है।