पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने शोक सभा करके अपने दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि दिया —दामोदर मिश्र

0
1fae173b-0545-4727-9f9b-cf9cb99d0179

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने शोक सभा करके अपने दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि दिया : दामोदर मिश्र।

आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के द्वारा एक शोक सभा आहूत की गई। बैठक में हाल ही में इस दुनिया को छोड़कर गए परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष श्री आरसी यादव के प्रति श्रद्धांजलि और संवेदना व्यक्त की गई। सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने दो मिनट के मौन रख परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार के सदस्यों को सहनशक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना किया।

जिला अध्यक्ष दामोदर में समय बताया कि सूबेदार मेजर / ऑनरेरी कैप्टन राम चंद्र यादव, जिन्हे हम लोग आर सी यादव के नाम से ज्यादा जानते हैं, का जन्म ऊंटारी रोड प्रखंड के गांव रेहन बीघा में हुआ था। सेना के इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्प्स में एक क्राफ्ट्समैन के रूप में जीवन प्रारंभ कर के हॉनरेरी कैप्टन के सर्वोच्च पद तक पहुंचना ही उनके कर्तव्य निष्ठा और योग्यता के परिचायक है। कोषाध्यक्ष दया शकर शर्मा ने बताया कि संगठन में श्री यादव ने हमेशा ही महत्वपूर्ण योगदान दिया और उनके मार्गदर्शन में संगठन आज तक सुचारू रूप से चलती रही। महा सचिव दिनेश गुप्ता ने कहा कि उनकी निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। श्री यादव समाज में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे और “यादव महासभा” के पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुके थे। श्री यादव समाज के धरोहर एवं प्रबुद्ध व्यक्ति थे, जिनकी कमी बराबर खलेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष श्री गया नंद पाण्डेय जी ने बताया कि पूर्व उपाध्यक्ष यादव जी एक ईमानदार और मेहनती व्यक्ति थे। जो भी काम उन्हे सौंपा गया सब में उन्होंने पूर्ण योगदान दिया।

आज़ के श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष गया नंद पाण्डेय जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र, महा सचिव दिनेश गुप्ता, कार्यकारी महा सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष गिरवर प्रजापति, कोषाध्यक्ष दया शंकर शर्मा, पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह, सचिव जनार्दन सिंह, सम्मानित सदस्य बृज बिहारी सिंह, अंबिका सिंह, सचिव अशोक कुमार मेहता, सुधीर चौबे, कृष्णा सिंह, इत्यादि की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *