पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की जयंती मनाई गई, एवं कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0
Untitled

पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की जयंती मनाई गई, एवं की कार्यक्रम का किया गया आयोजन

भारत का भविष्य महिलाओं के हाथ विषय पर आयोजित एक भाषण प्रतियोगिता में स्कूली बच्चियों और अतिथियों ने महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने और आगे बढ़ने की अपील की।
पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की जयंती के मौके पर
गुमला के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चियों ने अपने विचार व्यक्त कर महिलाओं को अपनी ताकत पहचानने के लिए देश, में सफल कई महिलाओं का उदाहरण दिया। इस दौरान लघु नाटक का भी प्रदर्शन भी किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्था की संचालिका शान्ति दीदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ अरुण उरांव ने कहा कि झारखंड का गुमला वह इलाका है जहां खिलाड़ियों का भंडार है। यहां की लड़कियों ने कई खेलों में देश में अपना परचम लहराया है। उन्होने गुमला के सिसई की रहने वाली राष्ट्रीय खिलाड़ी अस्टम उरांव का उदाहरण देते हुए कहा कि गरीबी के बीच उस बच्ची ने देश में अपना परचम लहराया है।आज महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। जरूरत है उन्हें अपनी शक्ति को पहचानने की। इस दौरान ब्रम्हा कुमारी के द्वारा मुख्य अतिथि डॉ अरुण उरांव को भेट देकर उनका स्वागत किया गया।
इस मौके पर भाजपा नेता बालकेशवर सिंह, श्याम गुप्ता, रामेश्वरी उरांव, शिव भाई, मंगल भाई सहित बड़ी संख्या में संस्था के भाई, बहन और लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed