पूर्व मंत्री ने न्याय यात्रा की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

0
03ad7ac2-3419-40cc-ba20-368776fa1eaa

पूर्व मंत्री ने न्याय यात्रा की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक,
14 को गढ़वा में राहुल गांधी करेंगे रोड शो

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का पलामू सहित नौ सीटों पर हैं दावा-रामेश्वर

गढ़वा:-कांग्रेस नेता राहुल गांधी के न्याय यात्रा कार्यक्रम की सफलता को लेकर पूर्व वित्त मंत्री सह लोहरदगा के विधायक रामेश्वर उरांव शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। पूर्व मंत्री ने छतीसगढ़ से सटे झारखंड बोर्डर गोदरमाना से लेकर बी मोड़ और नावा तक भी दौरा किया। परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को सुबह राहुल गांधी छतीसगढ़ के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेंगे। उसके बाद वह गोरदरमाना लोगों को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी का न्याय यात्रा वहां से निकलने के बाद रंका एसडीओ कार्यालय के पास रूकेगा। वहां लंच के बाद सीधे गढ़वा के लिए लिए निकलेंगे। गढ़वा में मेन रोड होते हुए वह रोड शो करेंगे। उसके बाद बी मोड़ पहुंचेंगे। वहां पर सभा के बाद वह सीधे नावा पहुंचेंगे। वहीं पर रात्री विश्राम करेंगे। 15 फरवरी को वह औरंगाबाद होते हुए बिहार में प्रवेश करेंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के दौरा को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। कार्यकर्ता उत्साहित है। इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पलामू लोकसभा सहित राज्य के नौ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अपना दावा किया है। पार्टी कार्यकर्ता अभी से उक्त सीटों पर चुनावी तैयारी भी शुरू कर दिए है। लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारा का काम आलाकमान करेगा। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा को हराना मुख्य मकसद है। जहां भी गैर भाजपा की सरकार है। वहां पर तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर सरकार को अपदस्थ करने की साजिश रची जाती है। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि वह जब पुलिस की नौकरी में थे, तब के परिवेश में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में चली कालखंड वाली सरकार की सराहना किया था। उस समय वह राजनीति में अपना कदम नहीं रखे थे। मंत्रीमंडल विस्तार के सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि मंत्री बनने की सभी चाहत होती है। सभी लोगों में महत्वकांक्षा होती है। अब आलाकमान को तय करना है किसे मंत्रीमंडल में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के वफादार सिपाही है। उन्हें पार्टी जब-जब जो जिम्मेदारियां सौंपी है। उस पर वह ईमानदारी के साथ खरा उतरने का भरपूर प्रयास किए है। उन्होंने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। मौके पर कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *